एसआई भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

      एसआई  भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, विधायक प्रकाश द्विवेदी  ने सीएम को लिखा पत्र

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़  — बांदा। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के जवाब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री MYogiAdityanath को पत्र लिखकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के सामान्य हिन्दी प्रश्नपत्र में तीसरे नंबर पर एक सवाल पूछा गया था— “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए।
इस प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए थे—
ए- पंडित
बी- अवसरवादी
सी- निष्कपट
डी- सदाचारी
प्रश्न में दिए गए विकल्पों को लेकर आपत्ति जताई गई है। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि इस तरह के विकल्प से समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी इस मामले में आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों के खिलाफ हैं और भाजपा सभी का सम्मान करती है।
फिलहाल सरकार द्वारा इस मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *