बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण

  बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण।

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज  — बांदा -दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के शाखा प्रमुख खुटला महेन्द्र पाल के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम बीच का पुरवा श्री संजय त्रिपाठी जी की उपस्थिति में,

बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम बीच का पुरवा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,सदस्य नसीर खान, शहाना खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *