सीजेए प्रदेश अध्यक्ष का सादगी व धार्मिक माहौल में मनाया गया जन्मदिन

   सीजेए प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी का सादगी व धार्मिक माहौल में मनाया गया जन्मदिन 

– मस्जिद इमामिया में मौला अली की नज़र के साथ केक काट मौलाना ने बांधा इमाम ज़ामिन

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के ग्राम बहेरा सादात में जन्मे वरिष्ठ पत्रकार एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी का जन्मदिन सादगी और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बहेरा सादात स्थित मस्जिद इमामिया में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मौला अली की नज़र के साथ केक काटा गया।


कार्यक्रम के दौरान मौलाना सय्यद खादिम अब्बास ज़ैदी ने शहंशाह आब्दी के बाज़ू पर इमाम ज़ामिन बांधकर उन्हें मौला अली की ज़मानत में दिया और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम पूरी तरह सादगी और धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि शहंशाह आब्दी एक प्रतिष्ठित ज़मींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मरहूम प्रधान सय्यद मोहम्मद जलीस आब्दी ने ग्राम बहेरा सादात में लगभग 25 वर्षों तक लगातार प्रधानी करते हुए जनता की सेवा की थी, जो आज भी क्षेत्र के लिए मिसाल मानी जाती है।

शहंशाह आब्दी के जन्मदिन पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित देश-प्रदेश के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। वहीं लखनऊ से उनके छोटे भाई एवं बसपा के पूर्व राज्य मंत्री इंतज़ार आब्दी उर्फ बाबी ने भी खुशी जाहिर करते हुए उनके दीर्घायु होने की दुआ की।
आब्दी परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *