ईदगाह व मस्जिदों में ही अदा करें नमाज: अख्तर शाही

   ईदगाह व मस्जिदों में ही अदा करें नमाज: अख्तर शाही
सड़कों पर नमाज़ पढ़ने से करें परहेज़
फोटो परिचय-  समाजसेवी अख्तर शाही।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– आगामी ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मुस्लिम स्कॉलर एवं सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर शाही फतेहपुरी ने जनपदवासियों से अमनो अमान, आपसी भाईचारे और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 20 या 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे जोश व खरोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
अख्तर शाही फतेहपुरी ने रोज़ेदारों और शहरवासियों से गुजारिश किया कि ईद की नमाज़ अपने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में ही अदा करें तथा सड़कों पर नमाज़ अदा करने से परहेज़ करें। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। इस मुबारक अवसर पर सभी लोग मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करें तथा आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *