जिले की रेगिस्तानी भूमि पर “अभिमन्यु मांगलिक” से बारिश की उम्मीद

       जिले की रेगिस्तानी भूमि पर “अभिमन्यु मांगलिक”  से बारिश की उम्मीद
👉क्राइम को लेकर विगत दो ढाई साल से हॉफ रही जनता ने बांधी है उम्मीदें
👉तैनात प्रमोटेड दरोगाओं ने साध रखा है थाने का चक्रव्यूह
👉सदर कोतवाली से लेकर राधानगर, हुसैनगंज, मलवा, थरियांव व खागा जैसे अपराध घटित क्षेत्र
👉प्रभारी के कारखासों ने साध रखी है साज़,,इन्हीं के बीन पर तय होती है पीड़ित की स्थिति
👉चौकियों में तैनात प्रमोटेड दरोगा स्वयं संभालते ठेकेदारी
👉 सीघी भर्ती के योग्य थानेदार जो थानों के कोने छान रहे उन दरोगाओं को देनी होगी क्षेत्रीय कमान

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर में नए पुलिस अधीक्षक “अभिमन्यु मांगलिक” ने पदभार संभालते ही विभाग के निरीक्षण शुरू कर दिए है।
युवा और एक्टिव दिखने वाले अधिकारी पर जनता अपनी नज़र रखती है। और जिले में घट रहे अपराध को लेकर चर्चा कर अपने कप्तान के प्रति आपसी कयास लगाने भी शुरू करे देते है।
जिस तरह से पिछले दिनों जिले में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है वो अपने पीछे एक इतिहास छोड़ गया
जिले में घटने वाले अपराध और उससे जुड़ी क्षेत्रीय पुलिस की मनमानी से हांफती जनता ने नए कप्तान से बांध रखी है बहुत सी उम्मीदें।
फिर चाहे थाना मलवा बकरी व्यापारी ठगी मामला हो या फिर चौकी लखनऊ बाईपास क्षेत्र के आने वाले वार्ड उधननापुर “मुश्ताक अहमद” की वसीयत का मामला हो सीधा ठेकेदारी दरोगा व इंचार्ज संभालते है
पुलिस विभाग में सबसे कमजोर कड़ी के रूप में शुमार थानों पर इंचार्ज की कृपा से तैनात किए जाने वाले कारखासों की वजह से आज भी कानून व्यवस्था कटघरे में खड़ी है। हालत यह कि शायद ही कोई थाना ऐसा हो जहां इनकी मौजूदगी मनमानी और मजबूती से न हो
शायद इसी के चलते थाना थरियांव क्षेत्र के अंतर्गत एक मीडिया कर्मी को ऐसे मुकदमे में शामिल कर दिया गया जो अपराध कम शर्मसार ज्यादा लग रहा
अधिकारियों द्वारा जनता प्रतिनिधि, व्यापार मंडल व मीडिया से दूरी बनाए रखने से कानून व्यवस्था पर मनमानी होना तो तय ही होता है।
बरहाल जिले में कानून व्यवस्था पर जनता के पिछले सवालों की बड़ी जिम्मेदारी कहिए या पुलिस व्यवस्था के बिगड़े और घाघ हो चुके मातहतों के चक्रव्यूह को भेद कर व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी पर “अभिमन्यु मांगलिक” के कार्यकाल का जिले की जनता को बेसब्री से इंतजार है – अज़रा न्यूज फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *