भाजपा की जिला कार्य समिति घोषित

     भाजपा की जिला कार्य समिति घोषित
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरान्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी। जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, मधुराज विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी उर्फ आशुतोष व सुशीला मौर्या को जिला महामंत्री, अरिमर्दन सिंह, संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, सुनीता गुप्ता को जिला मंत्री, राज बहादुर पासवान को जिला कोषाध्यक्ष, अखिलेश कुमार, सुमित द्विवेदी, उमेश गुप्ता को जिला सहकोषाध्यक्ष, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता को जिला कार्यालय मंत्री, प्रवीण सिंह, शिवाकान्त तिवारी, गौरव शुक्ला, प्रसून तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, शरद श्रीवास्तव को जिला सोशल मीडिया/आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *