नलकूपों के विद्युत कनेक्शन में बढ़ाई गई धनराशि का विरोध

    नलकूपों के विद्युत कनेक्शन में बढ़ाई गई धनराशि का विरोध
– भाकियू अराजनैतिक ने किसान हित में वापस किए जाने की उठाई मांग
फोटो परिचय- नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा नलकूपों के विद्युत कनेक्शन में बढ़ाई गई धनराशि का विरोध किया गया। किसान नेताओं ने किसान हित में इसे वापस किए जाने की मांग उठाई।
नहर कालोनी के निरीक्षण भवन में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों के नलकूपों में प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत कनेक्शन में जमा होने वाली धनराशि को पचास प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जिसे किसान हित में वापस किया जाए। प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग द्वारा नए कृषि फीडर बनाए जा रहे हैं। जिससे किसानों के नलकूपों को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक दस घंटे बिजली दी जा रही है। ज्यादातर किसान परिवार सहित चौबीस घंटे नलकूप पर ही रहते हैं इसलिए रात्रि में रोशनी एवं जंगली जानवरों, चोरों से बचाव हेतु रात्रि में एक फेज में बिजली दी जाना जरूरी है। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव किसान पंचायत करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रीतम सिंह चंदेल, छोटे सिंह, दीपक गुप्ता, महेन्द्र भदौरिया, अजय प्रजापति, सोनू सिंह, उमेश परमार, सोनू सिंह, संजय तिवारी, गुलाब सिंह यादव, रवि मौर्य, अजय सिंह, दिनेश सिंह, मो0 तारिक, रज्जन चौहान, रामआधार, रजत मिश्रा, प्रमोद, दीपेश सिंह, बबलू सिंह, कामता सिंह, रामसनेही निषाद, संतू निषाद, वीरेन्द्र यादव, भगवानदीन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *