कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर जनसमूह को किया मंत्रमुग्ध
कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर जनसमूह को किया मंत्रमुग्ध
होली मिलन व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
– कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर जनसमूह को किया मंत्रमुग्ध
फोटो परिचय- होली मिलन व कवि सम्मेलन में भाग लेते लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में वरिष्ठ समाजसेवी आरके सिंह पटेल एवं अमन सिंह पटेल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, एडीएम अविनाश त्रिपाठी, पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी देवेश त्रिपाठी, पत्रकार, अज़रा न्यूज संपादक एम ज़र्रेयाब खान, पूर्व मंत्री अयोध्या पाल, भाजपा जिला महामंत्री सुशीला मौर्य, पत्रकार अजय उमराव, इरशाद अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव व पंकज पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने पर बल देते हुए आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।
कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, देशभक्ति एवं हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शिवभूषण सिंह पटेल, हिमांशु कुमार, अनूप सिंह, चंद्रभान पटेल, गोलू पटेल एवं यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।