अनुशासनहीनता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस, अन्य लघु खबरें

   अनुशासनहीनता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में अनुशासनहीनता को लेकर प्रदेश अनुशासन समिति ने पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी हुसैनगंज विधानसभा शिवाकांत तिवारी व पूर्व प्रत्याशी खागा विधानसभा ओम प्रकाश गिहार को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
नोटिस के बाबत बात करने पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित एवं सैद्धांतिक पार्टी है। जिसमें राहुल गांधी का सख्त निर्देश है कि संगठन की उपेक्षा व अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के चलते प्रदेश नेतृत्व द्वारा किन्हीं कारणों से उक्त तीनों लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है जिसकी जानकारी उन्हें प्रदेश द्वारा दी गई है।

————————— 


सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मना निकाली शोभा यात्रा
– गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी की जयंती सप्ताह के तहत जन्मोत्सव मनाया गया। सम्राट अशोक मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी समाज के लोग सम्मिलित रहे तत्पश्चात मोर कुशवाहा उत्थान समिति भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान जी के बताए गए मानवतावादी कल्याणकारी मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का अनुरोध किया। नगर पालिका के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर उजागर की ओर जाने की बात कही। संघ में रहकर एक दूसरे के साथ मानवता का व्यवहार करने की प्रेरणा दी। हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने सम्राट अशोक के बताए गए मार्ग पर चलने की सलाह दी। जिससे शांति एवं एकता स्थापित की जा सके। भाजपा की महामंत्री सुशीला मौर्य ने बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की निवेदन किया। लाल देवेंद्र ने कहा कि आडंबर को छोड़कर सतमार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में लाल देवेंद्र सिंह पटेल, शत्रुघ्न लाल, जियालाल, वासुदेव पासी, फूल सिंह, सुरेश मौर्य, शिव प्रताप, सूरजदीन मौर्य, रविंद्र मौर्य, लालचंद मौर्य, बबलू मौर्य, राहुल मौर्य, अजय सिंह मौर्य, अंशु मौर्य यूट्यूब वाले बाबा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
—————————— 


वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर इटौरा पिलखनी गांव की मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर इटौरा पिलखनी गांव की मोड पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी-32एफजी/0637 के ईएमटी रामू व पायलेट नरेंद्र ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल भेजे जाने की व्यवस्था में लग गए।
————————— 


खड़े ट्रक से टकराया ई-रिक्शा, सवार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सातमील के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित रिक्शा टकरा गया। जिससे ई-रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया, घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी रामसेवक का 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र हुसैनगंज थाना क्षेत्र अपनी रिश्तेदारी में आया था। वापस घर लौटते समय जब उसका ई-रिक्शा थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सातमील के समीप पहुंचा। तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे रिश्ते पर सवाल सुरेन्द्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
———————————— 


चलते ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फ़तेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र के नागा बाबा कुटी के समीप ट्रैक्टर पर सवार युवक चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी भान प्रताप सिंह का 28 वर्षीय पुत्र जुगराज सिंह अपने ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर किशनपुर थाना क्षेत्र से ईंट भट्ठे से ईंट लेने आया था। जब वह ट्रैक्टर पर ईट लेकर वापस लौट रहा था तभी चलते ट्रैक्टर से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
——————————- 


कुत्ते से टकराकर बाइक सवार जख्मी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के चौराहे के समीप अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी बुधराज का 35 वर्षीय पुत्र रामू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के समीप पहुंची। तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिससे बाइक सवार टकराकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
—————————– 


ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग निवासी शिवबकुमार पांडे का 50 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार पांडे जो बिजलीं विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का काम करता है। बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिर कर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको रेफर करवा कर शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *