11 हजार लाइन टूटने से बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला
11 हजार लाइन टूटने से बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला
11 हजार लाइन टूटने से बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन –– ऐट क्षेत्र में धुरट रोड स्थित ठेका के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई और वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। तेज करंट की वजह से बाइक में आग लग गई।
गनीमत रही कि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाला और घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली विभाग को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उनका सुझाव है कि हाईटेंशन तारों के नीचे सुरक्षा जाल (नेट) लगाया जाए, ताकि तार टूटने की स्थिति में वह सीधे जमीन पर न गिरे और किसी प्रकार की जनहानि न हो।
लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग समय-समय पर लाइनों का निरीक्षण करे और जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।