नून नदी क्षेत्र में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
नून नदी क्षेत्र में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
नून नदी क्षेत्र में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम सतोह पहुंचकर नून नदी क्षेत्र में कराए गए वृक्षारोपण कार्य एवं निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में लगाए गए हरीशंकरी पौधे को विकसित होकर वृक्ष का रूप लेते देखा, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
इसके बाद उन्होंने सतोह-अमीठा मार्ग पर नून नदी पर निर्माणाधीन पुलिया का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य की धीमी प्रगति और फिनिशिंग में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) एवं सहायक अभियंता (एई) के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप तेजी से कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी, पारदर्शिता और मानक अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सुरक्षित और टिकाऊ सुविधाएं मिल सकें।