गाजियाबाद में जासूसी गैंग का पर्दाफाश, पाकिस्तान भेजी जा रही थी संवेदनशील सूचनाएं

      गाजियाबाद में जासूसी गैंग का पर्दाफाश, पाकिस्तान भेजी जा रही थी संवेदनशील सूचनाएं
रेलवे स्टेशन, मंदिर और CCTV की लाइव फीड तक कर रहे थे शेयर, 4 आरोपी व 5  नाबालिग गिरफ्तार

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन गाजियाबाद — पुलिस ने एक जासूसी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन, मंदिरों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो और GPS लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। इसके अलावा सौर ऊर्जा से संचालित CCTV कैमरों की ऑनलाइन फीड भी साझा की जा रही थी।


पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं संदिग्ध डाटा बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क से जुड़े 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क और उसके संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *