राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
– मैं नहीं आप के आदर्श वाक्य के साथ निस्वार्थ सेवा की दिलाई शपथ एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि गढ़ीवा के पूर्व प्रधान रामसिंह पाल, विशिष्ट अतिथि आरएस फाउंडेशन की रेखा सरोज व नामित सभासद ज्ञाना पासवान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आगामी 29 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्वयंसेवकों को मैं नहीं, आप के आदर्श वाक्य के साथ निस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को सामुदायिक सेवा, वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। पूर्व प्रधान गढ़ीवा ने छात्राओं के सात दिवसीय कार्यक्रम में गांव में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। रेखा सरोज ने छात्राओं को स्वयंसेवक बनकर स्वदेश के लिये अपने अमूल्य योगदान हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 बृजेश कुमार पाल ने किया। डॉ0 राज कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने वर्ष भर की भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम मे प्रो0 शकुन्तला, प्रो0 प्रशांत द्विवेदी, डा0 शरद चंद्र राय, डा0 चारू मिश्रा, डा0 रमेश सिंह, डा0 मधुलिका श्रीवास्तव, डा0 अनुष्का छौंकर सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।