विश्व क्षय रोग दिवस पर 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को किया सम्मानित
विश्व क्षय रोग दिवस पर 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को किया सम्मानित
स्टालों के माध्यम से जनमानस को दी योजनाओं की जानकारी
– विश्व क्षय रोग दिवस पर 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को किया सम्मानित
फोटो परिचय- प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार में अभूतपूर्व विकास एवं शतत समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय मेले के सातवे दिन आईटीआई परिसर में महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग, आयुष विभाग, दिव्यांग, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सूचना विभाग, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, बैंक आदि विभागों के स्टालों के माध्यम से आम जनमानस ने योजनाओं की जानकारी ली। जिसमें महिला कल्याण विभाग की टीम ने प्रतिभाग करते हुए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनमानस को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष में किए गए अभूतपूर्व किये गए विकास कार्यों की स्टैंडी की प्रदर्शनी लगाई गई। आम जन मानस में आकर्षण का केंद्र रही और नागरिकों ने देखा और सराहा। उधर सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अन्तर्गत विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन आईटीआई सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत के अन्तर्गत जनपद में टीबी मुक्त घोषित होने वाली 32 ग्राम पंचायतों के प्रधान को राष्ट्रपिता की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें विगत तीन वर्षों से लगातार टीबी मुक्त घोषित होने वाली अमौली ब्लाक की मानेपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को सोने की रंग की प्रतिमा, विगत दो वर्षों से से लगातार टीबी मुक्त घोषित होने वाली धाता ब्लाक की सैदपुर पंचमयी, मलवां ब्लाक की बरौरी, असोथर ब्लाक की गढ़ी, देवमयी ब्लाक की लाला बक्सरा एवं खजुहा ब्लाक की सराय ग्राम पंचायतों के प्रधान को चाँदी की रंग की प्रतिमा एवं शेष 26 प्रथम बार टीबी मुक्त घोषित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान को कास्य की रंग की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। विगत वर्ष राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभागाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक शेषमणी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव नयन गिरि, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश कुमार, समस्त एसीएमओ, उपमुख्य चिकित्साधिकारी, अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एआरओ एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।