एलपीजी व पेट्रोल संकट को लेकर बयान तेज, व्यवस्था पर सरकार का भरोसा

     एलपीजी व पेट्रोल संकट को लेकर बयानबाजी तेज, आपूर्ति व्यवस्था पर सरकार का भरोसा
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन नई दिल्ली– देश में एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष द्वारा संभावित ईंधन संकट की आशंका जताए जाने के बीच सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बताया है।
सरकारी पक्ष का कहना है कि देश में एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति श्रृंखला सामान्य रूप से संचालित हो रही है। सरकार का दावा है कि मौजूदा रणनीतियों के तहत ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
वहीं विपक्ष लगातार ईंधन संकट को लेकर सवाल उठा रहा है और सरकार की तैयारियों पर चिंता जता रहा है।
इस बीच, केंद्र सरकार का कहना है कि वर्तमान नेतृत्व में देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *