संगठन के प्रत्याशियों की जीत के लिए अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन
संगठन के प्रत्याशियों की जीत के लिए अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन
चुनाव कार्यालय उद्घाटन में एकजुट दिखे अधिवक्ता
– संगठन के प्रत्याशियों की जीत के लिए अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन
फोटो परिचय- चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते सूर्यबली निषाद। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी से संगठनों ने अपनी-अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने एव प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संगठनों की ओर से पुरजोर कोशिश जारी है। अध्यक्ष महामंत्री समेत सभी पदों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर डीबीए चुनाव में जीत हासिल करने की औपचारिक शुरुआत हो गयी है।
गुरुवार को व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन की ओर से सिविल लाइन निकट पार्षद चौराहा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष सूर्यबली निषाद द्वारा किया गया। संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, महामंत्री प्रत्याशी मोहम्मद शाहजहां, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी विनोद पासवान, उपाध्यक्ष देवनारायण तिवारी द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत कर उनसे जीत के लिये समर्थन मांगा गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पांडेय, वसीम अंसारी, प्रमोद उपाध्याय, तगुरु प्रसाद, रामदास उत्तम, शैलेंद्र पटेल, बृजेश बाजपेई, वजाहत हुसैन, कमरुद्दीन, आसिफ मकसूद, बाबूलाल करुणाकर, मायाराम, फूल सिंह यादव, प्रवीण द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह यादव, राम सिंह, बीके वर्मा, मजहर, राजन श्रीवास्तव, रमेश चंद वर्मा, संतोष वर्मा, विजय सिंह, रंजीत कुमार, राजकुमार सिंह लोधी, राजकरण सिंह, सेवालाल दिवाकर, नमिता यादव, छाया सिंह, प्रियंका यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, लखन मौर्य, गुरु
प्रसाद, श्रीकृष्ण गुप्ता, जय नारायण द्विवेदी, रंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, कमलेश शुक्ला, रामदत्त त्रिवेदी, उमेश द्विवेदी, मुलायम सिंह यादव, इंद्रजीत यादव भी मौजूद रहे। व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवोकेट द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं से डीबीए चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के संयुक्त प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए समर्थन मांगा गया।