आदर्श अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

      हवन पूजन के बीच आदर्श अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
फोटो परिचय-  चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में हवन-पूजन करते अधिवक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। अधिवक्ताओं के विभिन्न संगठनों को ओर से बार चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदों की घोषणा के बाद अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर डीबीए चुनाव का शंखनाद कर दिया गया।


गुरुवार को आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह, महामंत्री प्रत्याशी अनुराग नारायण के सिविल लाइन पत्थरकटा के निकट एक मैरिज लान में चुनाव कार्यालय का हवन पूजन एव विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बीच चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं ने डीबीए चुनाव में अपने गुट के अधिवक्ताओं के सभी पदों पर जीत के दावे किये। कहा कि डीबीए के चुनाव में उनका संगठन अधिवक्ताओं के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। अधिवक्ताओं का स्नेह उनके साथ नामांकन के पश्चात सभी अधिवक्ताओं से मिलकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा और संगठन की ओर से अधिकृत सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिये प्रचार किया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, डीबीए के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, मणि प्रकाश दुबे, हंसराज सिंह, गणेश प्रसाद तिवारी, महेंद्र सिंह परिहार, शाश्वत गर्ग, मनदीप मिश्रा, प्रेमशंकर त्रिवेदी, सुनील गुप्ता, आदित्य शर्मा, नागेन्द्र सिंह चौहान, सुधीर तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *