महोत्सव में पर्यटन एवं इतिहास संगोष्ठी आयोजित, होम स्टे नीति 2025 पर दिया गया जोर

       महोत्सव में पर्यटन एवं इतिहास संगोष्ठी आयोजित, होम स्टे नीति 2025  पर दिया गया जोर

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर महोत्सव के अंतर्गत पर्यटन एवं इतिहास विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन की संभावनाओं एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष कैंप भी लगाया गया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता संजय श्रीहर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद हमीरपुर का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। यहां अनेक पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल मौजूद हैं, जिन पर निरंतर शोध किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से जनपद में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित कैंप में पर्यटन विभाग की बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ब्रजकिशोर गुप्ता, डॉ. उमाकांत राजपूत, डॉ. स्वामी प्रसाद, डॉ. अभिनंदन, डॉ. धर्मेंद्र एवं अमित सहित अन्य वक्ताओं ने भी पर्यटन एवं इतिहास विषय पर अपने शोधपरक विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *