प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव जलाया, सड़क किनारे फेंका
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव जलाया, सड़क किनारे फेंका
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव जलाया, सड़क किनारे फेंका
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव की पहचान मिटाने के लिए उसे पेट्रोल डालकर जला दिया और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी युवती के पति को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब राहगीरों ने सड़क किनारे अधजली लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।