पावर जोन बैटरी थोक विक्रेता,चरन डिस्ट्रीब्यूटर का हुआ उद्घाटन
पावर जोन बैटरी थोक विक्रेता,चरन डिस्ट्रीब्यूटर का हुआ उद्घाटन
चरन डिस्ट्रीब्यूटर का हुआ उद्घाटन
फोटो परिचय- चरन डिस्ट्रीब्यूटर का फीता काटकर उद्घाटन करते जोस जार्ज। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के शान्तीनगर रोडवेज वर्कशाप के सामने चरन डिस्ट्रीब्यूटर का गुरूवार को उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन के पश्चात पावर जोन बैट्री की खूबियां बताई गईं।
चरन डिस्ट्रीब्यूटर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल सेल्स मैनेजर जोस जार्ज ने शिरकत की। उन्होने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात प्रतिष्ठान के संचालक ने सभी का आभार जताया। रीजनल सेल्स मैनेजर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों के बीच पावर जोन बैट्री की खूबियां बताई। उन्होने कहा कि कंपनी की ओर से सभी वाहनों के लिए बैटरियां बनाई गई हैं।
इसके साथ-साथ घर में चलने वाले इन्वर्टर के लिए भी बैटरियां उचित दाम पर उपलब्ध हैं। इस मौके पर मुन्ना, नीरज, नौशाद, गुड्डू, अजहर खान, शोएब, रफीक आदि मौजूद रहे।