ऐरायां ब्लाक में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

      ऐरायां ब्लाक में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन
प्रत्येक न्याय पंचायत के पांच-पांच बच्चों को किट देकर किया पुरस्कृत
फोटो परिचय- कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ऐरायां विकास खंड में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत खागा अध्यक्ष गीता सिंह रहीं। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र ने किया।
शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्री विमला शर्मा व सुमन देवी ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एआरपी एवं ब्लॉक नोडल दीपक कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों मे किये जा रहे संरचनात्मक बदलाव एवं स्कूल रेडीनेस की विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। एआरपी आकाश कुमार सिंह ने निपुण भारत मिशन और स्कूल रेडीनेस पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रत्येक न्याय पंचायत के 5-5 बच्चों को किट देकर पुरस्कृत किया गया। बाल वाटिका, कुटी पर, कट खेरवा और फतेहपुर टेकारी के बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रदर्शन एवं अन्य गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के आदर्श शिक्षक आनंद कुमार मिश्र ने बच्चों एवं विद्यालय को निपुण बनाने के अपने अनुभव को साझा किया। पूर्व एआरपी अजय सिंह ने भी स्कूल रेडिनेस, माता उन्मुखीकरण आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि चेयरमैन ने बच्चों और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए विद्यालयों में हो रहे बदलाव पर अपने विचार व्यक्त किये। अंत में जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नोडल संकुल नवनीत सोनी, अरविंद सिंह, शैलेश कुमार, लालचंद्र मौर्य, धर्मेश प्रसाद, सज्जन सिंह, रुपाली गुप्ता, सुनैना देवी, शोभा देवी, राजदीप, अनिल कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार तिवारी आदि नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्पेशल एजुकेटर व बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *