आम की अच्छी पैदावार के लिए बाग प्रबंधन बेहद जरूरी,अन्य लघु खबरों,,,

      आम की अच्छी पैदावार के लिए बाग प्रबंधन बेहद जरूरी
– जिला उद्यान अधिकारी ने कीट व रोग से बचाव के बताए तरीके
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश पाठक ने बताया कि आम की अच्छी पैदावार के लिए फूल आने से लेकर फल बनने तक वैज्ञानिक तरीके से बाग का प्रबंधन बेहद जरूरी है। चालू माह में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस समय आम के पेड़ों में बौर (मंजरी) और टिकोले बनते हैं जिससे कीट और रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
हाल में हल्की बारिश और 50-60 प्रतिशत आर्द्रता के कारण कीट रोगों के पनपने की संभावना बढ़ गई है। इस गौसम में विशेष रूप से पाउडरी मिल्ड्यू (खर्रा/दहिया रोग), भूनगा, थ्रिप्स (रूजी) और गुझिया कीट का प्रकोप देखने को मिल सकता है। भुनगा और थ्रिप्स बौर, पत्तियों और फलों के मुलायम हिस्सों का रस चूसकर, फसल को नुकसान पहुंचाते है। यदि प्रति बौर या पत्ती 10-12 कीट दिखें तो 40-20 प्रति हेक्टेयर की दर से नीले या पीले चिपचिपे ट्रैप लगाएं। बाग को रासायनिक नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 प्रतिशत या थियाक्लोप्रिड 21.7 प्रतिशत, 0.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। आम बाग पाउडरी मिल्ड्यू (खर्रा रोग) के प्रबन्धन यह एक फफूद जनित रोग है। जिसमें बौर, पत्तियों और फलों पर सफेद चूर्ण जैसा दिखाई देता है। बचाव के लिए घुलनशील गंधक 2 ग्राम/लीटर पानी में छिड़काव करना चाहिए। रोग दिखने पर हेक्साकोनाजोल या प्रोपीकोनाजोल 1 मिली/लीटर पानी में छिड़काव जरूरी है। 35 डिग्री से अधिक तापमान होने पर इसका प्रभाव स्वतः कम हो जाता है। टिकोले गिरने से बचाने के उपाय प्लानोफिक्स 1 मिली/4 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें और बाग में उचित नगी बनाए रखे। यदि पेड़ो पर कीट चढ़ चुके हों इमिडाक्लोरोप्रिड 0.5 मिली/लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। साथ में 1 ग्राम प्रति लीटर की दर से निरगा पाउडर या शैंपू मिलाकर स्टीकर के रूप में उपयोग करें। किसानों को सलाह दी किवे अपने बागों की नियमित निगरानी करें और समय रहते उचित प्रबंधन अपनाकर नुकसान से बचे। विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों, विकास खण्ड हथगांव एवं असोथर के मो0नं0 9140136988, विकास खण्ड अमौली, देवमई व खजुहा के मो0नं0 9919779564 विकास खण्ड तेलियानी, बहुआ एवं ऐराया के मो0नं0 9452073794, विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो0नं0 8756291705 एवं विकास खण्ड मलवा, हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।


——————————————— 
  स्कूल चलो अभियान को मिलेगी गति
– हर विद्यालय को 2500 की धनराशि जारी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– नए शैक्षिक सत्र के आगमन के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान को गति दे दी गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक परिषदीय विद्यालय के पीएफएमएस खाते में ढाई हजार रुपये भेज दिया है, जिससे विद्यालय स्तर पर विविध जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा सकें।
अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में रैली, अभिभावक बैठक व नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके। प्राप्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मदों में किया जाएगा। इसमें 600 रुपये का बैनर, रैली व अभिभावक बैठक के दौरान बच्चों, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों के जलपान पर 1500 और विद्यालय सजावट (झंडी, गुब्बारे आदि) पर 400 रुपये व्यय किए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का आदेश आने के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर नामांकन बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर स्वागत कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी ऐरायां रत्नामणी मिश्रा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि धनराशि का पारदर्शी उपयोग करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।


————————————————– 
 कीटनाशी अगरबत्तियों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि होम इनसेक्ट कन्ट्रोल एसोसिएशन द्वारा विशेष सचिव को अवगत कराया गया कि प्रदेश में ऐसी अगरबत्तियों का निर्माण एवं बिक्री हो रही है, जिनमें अपंजीकृत कीटनाशकों का प्रयोग हो रहा है जोकि मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक हैं। इनका प्रयोग स्लीपवेल व कम्फर्ट जैसे ब्रांड अपने उत्पादों के निर्माण में कर रहे हैं। जिसे शासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के समस्त कीटनाशी निरीक्षकों को सघन निरीक्षण कर ऐसे उत्पादों का विक्रय/भण्डारण निषिद्ध करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। दोषी विर्निमाता/विक्रेता एवं बिना लाइसेन्स के विक्रय करने वालों के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968, नियमावली 1971 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए, नमूना आहरण कर जाँच कराने के निर्देश भी दिए गये हैं। कृषि विभाग द्वारा जनमानस के हित में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है यदि किसी प्रतिष्ठान पर ऐसे उत्पाद देखे जाते हैं तो तत्काल अपनी नजदीकी राजकीय कृषि रक्षा इकाई अथवा जिला कृषि रक्षा कार्यालय विकास भवन कमरा नं0 111 को सूचित करें।


——————————————– 
बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक मौत दूसरा घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर भेदपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से जा टकरायी। जिसमें किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा गांव निवासी अवधेश उर्फ मखदमू का 17 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ नीरज गांव के ही राजू का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। रात लगभग 9 बजे वापस लौटते समय जब यह लोग रामपुर भेदपुर के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से जा टकरायी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सचिन उर्फ नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है।


——————————————— 
   पत्नी से लड़कर खाया जहर, मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में पत्नी से रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर 24 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। जिससे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उसने दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी रामसागर का पुत्र हिमांशू की अभी एक माह पूर्व रागिनी से विवाह हुआ था। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर हिमांशू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते देर शाम इलाज के दौरान दम तोड दिया। उधर सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


———————————————— 
   नहर में गिरी बाइक, युवती की मौत दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– इंस्टाग्राम में हुयी दोस्ती आखिरकार मौत में बदल गयी। युवती अपने दो दोस्तो के साथ बाइक से घूमने जा रही थी। किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत नरैनी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक नहर में जा गिरी जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गयी। जबकि दोनो दोस्त उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी धुन्नी की पुत्री सुलेखा देवी इंस्टाग्राम में हथगाम निवासी नवल पुत्र अमर सिंह निवासी शाहपुर थाना हथगाम व नवल का फुफेरा भाई भोला सिंह पुत्र कल्लू निवासी थाना किशनपुर के साथ शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने दोनो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकल गयी और किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत नरैनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक नहर में जा गिरी जिससे तीनो बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम लगभग 4 बजे मृतका परिजनों को मोबाइल द्वारा जानकारी दी गयी। युवती की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। वहीं मृतका के परिजन साथ में गये फुफेरे भाईयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।


——————————————— 
  छत से गिरकर किशोरी घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में शनिवार की सुबह छत से गिरकर घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार फरीदपुर गांव निवासी असरफ शाह की पुत्री सानिया शनिवार की सुबह छत पर खेल रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर घायल हो गयी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


———————————————– 
 अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर- जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान सगे भाईयों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना सरांय आकिल गांव बकंधा गांव निवासी रामशरन का 30 वर्षीय पुत्र भूपेन्द्र अपने छोटे भाई विजय के साथ दिल्ली गाजियाबाद से बाइक द्वारा घर आ रहे थे। तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एनएच 2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनो घायल हो गये। इसी प्रकार खखरेरू कस्बा निवासी सुरेश का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपने साथी सचिन पुत्र अमरनाथ 17 के साथ बाइक से खागा आ रहे थे। तभी हरदो के समीप सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गये। जबकि थरियांव थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी कीरतराज का 23 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार अपने साथ राहुल पुत्र संतोष 22 वर्ष निवासी अकली का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। तभी बबेरू के समीप अनियंत्रित होकर बाइक खन्ती में जा गिरी जिससे दोनो घायल हो गये। उधर सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *