दो अप्रैल को एसडीएम खागा व सीडीओ से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
दो अप्रैल को एसडीएम खागा व सीडीओ से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
पूर्व सैनिक संगठन महिला समिति ने बैठक कर सुनीं समस्याएं
– दो अप्रैल को एसडीएम खागा व सीडीओ से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
फोटो परिचय- महिला समिति की बैठक में समस्याएं सुनतीं अध्यक्ष जागृति तिवारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण महिला समिति की बैठक साधना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम संगठन में आई महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। जिसमें खागा तहसील से आई सुनीशा सिंह ने बताया कि उनके पति फौज से सेवानिवृत होकर पुनः इलाहाबाद में नौकरी कर रहे हैं। बच्चे वहीं पढ़ रहे हैं। वह अकेले अपने गांव मायाराम का पुरवा में रहती हैं। गांव के ही कुछ अराजकतत्व उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आठ फीट ऊंची और सत्तर फीट लंबी दीवार खड़ी करके कब्जा कर लिया है। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी प्रकार मलवां थाने की एक महिला ने बताया कि उसके पति फौज में थे। उनकी पहली पत्नी से 15 वर्ष तक बच्चे न होने पर पहली पत्नी ने मेरी शादी फौजी जय नारायण सिंह से करवा दिया जिससे दो पुत्र हुए। अब पति की 25 दिसंबर 2025 को मृत्यु हो गई है। वह व बच्चों का परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने में ब्लॉक के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। जिसके कारण हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 16 के अंतर्गत मिलने वाले लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी तीन महिलाओं की समस्याएं आई। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों से बात की। शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। दो अप्रैल को एक महिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी खागा व मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर समस्याओं का निराकरण करवाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर सरोज शर्मा, ज्योति कपूर, सुमन मौर्य, विमला सिंह, किरण सिंह, मंजू देवी, अर्चना गुप्ता, मीरा मिश्रा, सुनीता पाल आदि उपस्थित रही।