शिक्षामित्र संगठन ने मलवां के दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

  शिक्षामित्र संगठन ने मलवां के दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय-  दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते शिक्षामित्र।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर पूर्व घोषित समयानुसार मलवां में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के साथ सभी शिक्षामित्र साथियों ने एसआईआर में लगे अपने संगठन के दो मजबूत सिपाहियों स्व0 अखिलेश सविता और बृजेन्द्र पाल की याद में दो मिनट का मौन रखते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी और प्रार्थना किया कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्रीचरणों मे स्थान दें।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विशाल शुक्ला ने किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने सभी साथियों को शिक्षामित्र विषय पर शासन व विभाग में चल रही वर्तमान की गतिविधियों व संगठन द्वारा की जा रही पैरवी से भी अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि संगठन का प्रयास सार्थक व सही दिशा में चल रहा है, ईश्वर की कृपा से प्रयास सफल होगा और जल्द ही स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर ओम पटेल, विशाल शुक्ला, शिवशंकर, राजेन्द्र दोहरे, त्रिवेश सिंह, राजेंद्र यादव, पुरूषोत्तम, प्रवीण सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अमित शुक्ला, मनोज कुमार, राजेन्द्र शुक्ला, देवेन्द्र यादव, विनोद कुमार, साधना मिश्रा, वन्दना द्विवेदी, रश्मि मिश्रा, सरिता शुक्ला, सारदा गुप्ता, रमरती मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *