लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

     लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय के परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी, जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता रहे । समारोह में विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह लोहारी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य शिक्षक करते हैं, इसलिए शिक्षकों का सम्मान बहुत जरूरी है l जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों ने जिस तरह से परीक्षाफल में उत्साहजनक परिणाम दिए हैं। सराहनीय है हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं l अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सच्ची लगन से ही प्रतिभा निखरती है तभी विद्यालय का नाम रोशन होता है l समारोह में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण जी ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर कमलचंद वर्मा, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल, आशिष मिश्रा, रवि गुप्ता
अवधेश श्रीवास्तव, अंशुमान जुबेरिया, विनीता उपासना, खुशनुमा मोहनीस, प्रतिभा,
रवि कुमार आदि रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *