मोहब्बत बनी मौत की साजिश: बुलाकर रची हत्या, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार

   मोहब्बत बनी मौत की साजिश: बुलाकर रची हत्या, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जिले में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जहां अवैध संबंधों के शक ने एक युवक की जान ले ली। पति ने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी अमित को फोन कर मिलने के बहाने घर बुलाया। उसे इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि यह बुलावा उसकी जिंदगी का आखिरी बुलावा साबित होगा। जैसे ही वह घर पहुंचा, पहले से तैयार बैठे आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।
हथौड़े और डंडों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अमित को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश में शव को अधजली हालत में सुनसान जगह पर फेंक दिया, ताकि पहचान और हत्या का राज छिपा रहे।
हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और जल्द ही साजिश की परतें खोल दीं। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *