दोपहिया वाहनो से खरतनाक स्टंट करने वाले पर यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही

  दोपहिया वाहनो से खरतनाक स्टंट करने वाले पर यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही

  03 मोटरसाइकिलों को सीज कर कुल 30 हजार 500 रुपयए का किया गया चालान  

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — विवरण– पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों से खतरनाक स्टंट करने वाले 03 मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए 30 हजार 500 रुपए का चालान किया गया । गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया जिसमें कुछ युवकों द्वारा दोपहिया वाहनो से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 मोटरसाइकिलो को सीज करते हुए कुल 30 हजार 500 रुपए का चालान किया गया । बता दें कि यातायात पुलिस द्वारा अन्य दोपहिया वाहनों की भी पहचान/तलाश कर सीज करने की कार्यवाही की जा रही है ।

आमजनमानस से अपील है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए वाहनों से किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें । इस तरह के कृत्य न केवल आपकी अपनी जान के लिए जोखिमपूर्ण हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता हैं । कृपया यातायात नियमों का पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *