शहर का चहुमुखी विकास कराना पालिका का लक्ष्य: राजकुमार

     पालिकाध्यक्ष ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
शहर का चहुमुखी विकास कराना पालिका का लक्ष्य: राजकुमार
फोटो परिचय- विकास कार्यों का लोकार्पण करते पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए विभिन्न वार्डों में जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन कार्यों का प्राथमिक उद्देश्य शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाना और सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प करना है। पालिकाध्यक्ष का कहना रहा कि शहर का चहुमुखी विकास कराना पालिका का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।
महापुरुषों के सम्मान और स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु पार्कों के जीर्णाेद्धार पर विशेष जोर दिया गया। आवास विकास (खलीलगंज) में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का नौ लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण किया गया। अस्ती में स्थित आंबेडकर पार्क में आठ लाख की लागत से विकास कार्य संपन्न कराए गए। आवागमन को सुगम बनाने के लिए सीसी रोड परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। जिसके तहत नासिरपीर मोहल्ला में बीस लाख की लागत से निर्मित मुख्य सड़क का उद्घाटन हुआ। शादीपुर मोहल्ला में छह लाख की लागत से नई सीसी रोड के निर्माण से स्थानीय लोगों को कीचड़ और जर्जर रास्तों से राहत मिली। इस अवसर पर सभासद शादाब अहमद, पुष्पराज पटेल, नरेंद्र लोधी, विनय तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने भविष्य में भी विकास कार्यों की गति बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *