मृतक लाइनमैन के घर पहुंचकर बसपाईयों ने दी सांत्वना

     मृतक लाइनमैन के घर पहुंचकर बसपाईयों ने दी सांत्वना
– परिवार की सहायता के लिए डीएम से की जाएगी मांग
फोटो परिचय-  मृतक लाइनमैन के परिवारीजनों को ढाढंस बंधाते बसपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक विद्युत लाइनमैन के आवास पहुंचा और परिजनों से भेंटकर जहां उन्हें सांत्वना दी वहीं भरोसा दिलाया कि डीएम से मिलकर परिवार की सहायता की मांग की जाएगी।
बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष सतीश पासी, विधानसभा प्रभारी हरिपाल कुरील, अरविन्द कुमार, प्रबुद्ध कुमार, पुतान सोनकर, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, नील सिंह लोधी, बलराज लोधी, महिपाल लोधी, अमित कुमार तिवारी, धर्मेंद्र लोधी, राजनरायन लोधी, रंजीत गौतम ग्राम मौहार में मृतक लाइनमैन अनोखेलाल लोधी के आवास पहुंचे। जहां उनके पिता नेपाली लोधी के अलावा मृतक की पत्नी संगीता देवी, बेटे रोहित व महंगू से मुलाकात की। परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि डीएम से मिलकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों से एक दिन का वेतन इकट्ठा करके जो भी राशि इकट्ठी हो मृतक की पत्नी संगीता देवी व नाबालिग पुत्र शिव लोधी 4 वर्ष को पालन करने हेतु दिलाएज ाने के साथ ही नाबालिग शिव लोधी की शिक्षा के लिए व्यवस्था किए जाने, पत्नी संगीता देवी को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता परिवार को दिलाए जाने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *