लकड़ी काटने का विरोध करने पर भाई को किया लहूलुहान,अन्य लघु खबरों के साथ
लकड़ी काटने का विरोध करने पर भाई को किया लहूलुहान,अन्य लघु खबरों के साथ
फुलवामऊ में भक्ति व सेवा का संगम – पंद्रह अप्रैल को सजेगा विशाल भंडारा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के फुलवामऊ (चुरियानी) स्थित जय श्री बड़े खागल बाबा धाम में इस वर्ष भी भक्ति और सेवा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पूर्वजों के आशीर्वाद से आयोजित होने वाले इस वार्षिक उत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा देखने को मिल रही है।
धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत 13 व 14 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ के साथ होगी, जिसमें समूचा क्षेत्र प्रभु राम के भजनों से गुंजायमान रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 15 अप्रैल को होने वाला विशाल भंडारा होगा, जहाँ हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर अजय अवस्थी, भरत सिंह चंदेल, राघवेंद्र सिंह चंदेल, धर्मेंद्र सिंह चंदेल, अतुल सिंह परिहार, विक्रम सिंह, दीपू सिंह कछवाह, पवन शुक्ला, राहुल यादव, संदीप सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष महेश सिंह एडवोकेट एवं समस्त भक्तगणों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में धाम पहुंचकर अखंड रामायण पाठ का पुण्य लाभ उठाएं और पंद्रह तारीख को विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। ——————————————- वाहन की टक्कर से मां की मौत, पुत्र घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेनी मोड़ पर शुक्रवार की शाम चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल महिल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्ममंगतपुर मजरे नरवा गांव निवासी देवपाल सिंह कि 50 वर्षीय पत्नी कलावती अपने पुत्र पुष्पराज के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव दवा देने आई वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग टेनी मोड़ के पास पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे मां बेटा घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल कलावती को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। ——————————————- छोटे भाई व उसकी पत्नी को पीटा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुराबअली का पुरवा में मामूली बात को लेकर बडे़ भाई ने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ मिलकर छोटे भाई व उसकी पत्नी को लाठी डंडा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में छोटे भाई को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार तुराबअली का पुरवा मोहल्ला निवासी बाबू लाल का पुत्र रामकुमार को उसका बडा भाई राजकुमार पत्नी लालती देवी पुत्र सचिन व पुत्री ज्योति ने घर में घुस कर लाठी डन्डा व राड मारकर घायल कर दिया और धमकी देते हुये पिता पुत्र फरार हो गये। घायलावस्था में रामकुमार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज करा रहे घायल ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लेकर फेरी पर गया था। वहीं उसकी पत्नी को मामूली विवाद को लेकर ज्योति व उसकी मां लालती देवी ने घर के अन्दर घुस कर लात घूसों से मारापीटा किसी तरह से वह उनसे बचकर बाहर भागी और मोबाइल द्वार उसने उसे जानकारी दी। जब वह घर पहुंचा पहले से उसका भाई राजकुमार अपनी पत्नी व पुत्र पुत्री के साथ घात लगाये बैठा था पहुंचे ही चारों ने लाठी डन्डा सरिया से मार कर घायल कर दिया। वहीं धमकी दी जा रही है कि अगर सुलह नहीं करोगे तो जान से मार देंगे। —————————————– मिक्सचर मशीन की चपेट में आकर मजदूर घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम कसेरूआ में शनिवार की सुबह मिक्सचर मशीन की चपेट में आ जाने से 27 वर्षीय मजदूर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कसेरूआ गांव निवासी जयराम का पुत्र उमेश मजदूरी करता है। बताते है कि गांव में ही स्थित मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। तभी मिक्सचर मशीन लगाते समय अचानक ढलान होने से पीछे से की ओर आयी। जिसकी चपेट में आ जाने से उमेश घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। —————————————- छत से गिरकर युवती घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में शनिवार की दोपहर छत से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जलालजपुर गांव निवासी राजेश कुमार पाल की पुत्री अंकिता पाल छत पर किसी काम से गयी थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर घायल हो गयी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ————————————— लकड़ी काटने का विरोध करने पर भाई को किया लहूलुहान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोण्डार लोहारान गढवा में खेत में लकड़ी काट रहे 47 वर्षीय युवक को भाई व उसके परिजनों ने मिलकर लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोण्डार गढवा गांव निवासी मेवालाल का पुत्र सत्यनारायन को उसका भाई शिवहरी ने अपनी पत्नी गीता देवी पुत्री प्रीती व पुत्र पुष्पराज के साथ मिलकर लाठी डंडा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल ने बताया कि उसकी पुत्री सलोनी की शादी सात मई को होना है। जिस पर वह खेत में ही खुद के बबूल के पेड़ की लकडी काट रहा था। तभी उसका भाई अपने परिवार सहित आया और लकड़ी काटने से मना किया। विरोध करने पर उसके भाई ने उस पर जानलेवा हमला किया।