आवारा कुत्तो के हमले से मर गई थीं चैदह भेड़ें, दर्द बांटने पहुंचे सांसद

     पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द बांटने पहुंचे सांसद
आवारा कुत्तो के हमले से मर गई थीं चैदह भेड़ें
फोटो परिचय- (2) पीड़ित परिवारों को ढाढंस बंधाते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर विधानसभा के ग्राम इकारी के मजरे बुधैयापुर थाना थरियांव में बीते रविवार को प्रातः काल आवारा कुत्तों ने तीन परिवारों महेश पाल, गोवर्धन पाल, राज दुलारी पाल के चैदह भेड़ों को मार डाला। पांच भेड़ों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जैसे ही ये सूचना जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल को मिली। फौरन पीड़ित परिवारों से मिलने उनके आवास पहुंचे। तीनों परिवारों ने सांसद को आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सांसद ने जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, एसडीएम सदर अनामिका सिंह, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को कॉल कर मौके पर पहुंचने को कहा। तभी सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी भी पहुंच गए। सांसद ने दुखी एवं पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि हरसंभव उनकी मदद करेंगे और सरकार से भी करवाने का दबाव बनाएंगे। सांसद के रहते जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिनसे सासंद ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *