शहर के समग्र विकास का लिया संकल्प, नामित सभासदों ने ली शपथ

    नगर पालिका में नामित सभासदों ने ली शपथ
शहर के समग्र विकास का लिया संकल्प
फोटो परिचय-  नामित सभासदों को शपथ दिलातीं एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– नगर पालिका सदर के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव ने अभिषेक श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अभिलाषा सिंह, सुनिधि तिवारी और ज्ञाना पासवान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र सिंह सहित अन्य सभासद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विनय तिवारी, अखिलेश, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल, संजय लाला, अतीश पासवान, दीपक मौर्या, अवशेष जायसवाल, टीकू समेत स्थानीय गणमान्य नागरिकों की खासी भीड़ रही। नवनिर्वाचित सभासदों ने शपथ ग्रहण के बाद शहर की स्वच्छता, विकास कार्यों और नागरिक कल्याण को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया। यह समारोह नगर पालिका परिषद में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का संदेश देता है, जहां नामित सदस्य अब चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ मिलकर फतेहपुर को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *