निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर समिति का प्रदर्शन

    निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर समिति का प्रदर्शन
– डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समिति के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर–  प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले के प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। लेट होने पर जुर्माना भी वसूला जाता है निजी विद्यालय प्रबंधन की ओर से एडमिशन, ट्यूशन, विकास सहित अन्य शुल्क में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश, बिल्डिग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा, ट्यूशन फीस के नाम पर नामांकन के समय ही मनमाना वसूली होती है। री-एडमिशन के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है। बच्चों का प्रवेश शुल्क, कापी, किताब, ड्रेस खरीदने में अभिभावक त्राहिमाम कर रहे हैं। यहां तक कि जेनरेटर शुल्क के नाम पर ली जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं जिला प्रशासन भी इस पर मौन है। जिससे नगर के दर्जनों नामी निजी विद्यालयों पर न तो किसी तरह का सरकारी अंकुश है और न ही किसी तरह का दबाव ही। परिणाम हैं कि निजी विद्यालय के संचालक अपनी मर्जी फीस तय करते हैं और अभिभावकों से वसूलते हैं। हर निजी विद्यालय का अपना-अपना फीस है। इस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं दिखता है। जहां तक फीस की बात है तो हर स्कूल में अपने-अपने तरीके से फीस निर्धारित है। कुछ विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक के लिए 2500 से 3000 रुपये महीना निर्धारित है। तो 8 से ऊपर कक्षा के लिए 3000 से 5000 रुपये तक। इसके अलावा कम्प्यूटर, परिवहन, बिजली आदि के नाम पर भी राशि वसूली जाती है। बिजली के नाम पर 1500 से 2000 तक, आईटी चार्जेस 600, मेंटेनेंस के नाम पर 5000 रुपये वसूल किए जाते हैं। जल्द जिला प्रशासन ऐसी नमी विद्यालयों पर कार्यवाही नही की तो संगठन आंदोलन के लिए तैयार है बड़े स्तर पर जिला के सभी अभियान को कोई इकट्ठा कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *