डॉ. ईशान सोनी बने नए अपर पुलिस अधीक्षक, प्रदीप वर्मा का तबादला

     डॉ. ईशान सोनी बने नए अपर पुलिस अधीक्षक, प्रदीप वर्मा का तबादला
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन जालौन– उत्तर प्रदेश में पीपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर हुए तबादलों के क्रम में जालौन को नया अपर पुलिस अधीक्षक मिल गया है।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी को जालौन का नया अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा का तबादला कर उन्हें उपसेनानायक, 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *