कर्ज, फसल बर्बादी और बेटी की शादी का बोझ… किसान ने दी जान

      कर्ज, फसल बर्बादी और बेटी की शादी का बोझ… किसान ने दी जान

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर, 09 अप्रैल। जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रशेखर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिससे वे आर्थिक संकट में घिर गए थे। किसान पर बैंक और साहूकारों का कर्ज भी था, वहीं बेटी की शादी की जिम्मेदारी उन्हें लगातार मानसिक तनाव में डाल रही थी।
परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते किसान को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *