ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन का ऐतिहासिक कदम, मिला सुनहरा अवसर

     ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन का ऐतिहासिक कदम
– निर्धन प्रतिभाओं को मिला सुनहरा अवसर
फोटो परिचय-  बैठक करते यूनियन के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत करते हुए ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन ने अति निर्धन एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए आवासीय सुविधा के साथ समग्र प्रशिक्षण व्यवस्था शुरू की है। नई तहसील भैरमपुर रोड स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में निःशुल्क आवास, कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकालय सुविधा एवं नियमित खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। चयनित बच्चों का प्रवेश राजकीय इंटर कॉलेज में कराया गया। जहां वे योग्य शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त करेंगे। विद्यालय समय के अतिरिक्त संस्था के प्रशिक्षक सुबह-शाम विशेष मार्गदर्शन एवं खेल अभ्यास कराएंगे। जिसके लिए खेल मैदान में चार सौ मीटर का ट्रैक, लेदर बॉल के लिए टर्फ विकेट एवं नेट प्रैक्टिस के लिए सीमेंट की पिच तैयार की गई है। इसके अलावा फुटबॉल और कंप्यूटर दक्षता के लिए कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय महानिदेशक एबी बाबू ने बताया कि अब आर्थिक अभाव, प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनेगा। वरिष्ठ संरक्षक शिव स्वरूप एवं अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की देखरेख में यह पहल सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यह प्रयास केवल प्रवेश तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को शिक्षा, अनुशासन और खेल कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें नई पहचान दिलाने का संकल्प है। ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन शिक्षा और खेल के माध्यम से बच्चों के भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *