उरई में पुलिस का बड़ा एक्शन, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

     जालौन ब्रेकिंग: उरई में पुलिस का बड़ा एक्शन, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई  — शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिसके चलते आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *