विरोध पर मारपीट कर ₹20 हजार लूटे, पुलिस पर टालमटोल का आरोप

    बाजार जाते दंपति से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट कर ₹20 हजार लूटे, पुलिस पर टालमटोल का आरोप
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —   सुमेरपुर कस्बे में एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उसकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की और बाद में विरोध करने पर उसे निशाना बनाकर मारपीट की तथा नगदी छीन ली। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के वार्ड संख्या 12 निवासी प्रदीप कुमार 25 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान बाजार में मौजूद कुछ युवकों ने उनकी पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी की। घटना के बाद प्रदीप अपनी पत्नी के साथ घर लौट आया। आरोप है कि उसी रात संबंधित युवक उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।
अगले दिन 26 अप्रैल को प्रदीप अपनी बहन की शादी के लिए दहेज का सामान देने एक दुकानदार के पास जा रहा था। उसके साथ उसका मित्र आदित्य कुमार भी था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने करीब 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पिछले चार दिनों से उसे जांच के नाम पर टाल रही है। इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़ित और उसके परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *