सहायक श्रमायुक्त ने सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारंभ

    सहायक श्रमायुक्त ने सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारंभ
बाल श्रमिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
फोटो परिचय- प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ करते सहायक श्रमायुक्त लालाराम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– विश्व मजदूर दिवस अवसर पर नेहरू युवा संगठन टीसी के तत्वाधान में बाल श्रमिकों की दक्षता विकास हेतु निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पुराना एनवाईएसटी कार्यालय अरबपुर में मुख्य अतिथि श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने फीता काटकर किया।


सहायक श्रमायुक्त ने प्रशिक्षार्थियों के मध्य कहा कि अभी पूरे जिले में विभाग ने एक सर्वेक्षण कराया है। जिसमें 153 बाल श्रमिक का चिन्हीकरण किया गया। जिनको शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ना व दक्षता विकास के कार्यक्रमों के जोड़कर सशक्त बनाया जाना है। नेहरू युवा संगठन टीसी ने यह काम पहले से करना शुरू कर दिया है, जो सराहनीय है। प्रशिक्षण केंद्र के लिए विभाग हर सम्भव प्रयास करेगा। इसी क्रम में संचालक संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि यह अतिवंचित समुदाय के बाल श्रमिकों की दक्षता विकास हेतु निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा जिससे इन बाल श्रमिकों का स्वालंबन हेतु दक्ष करके रोजगार से जोड़ा जाए। जिससे वह अपना और परिवार का बेहतर जीवन जीने में सहायक हो सके। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्यगण राम कृष्ण पांडेय व अपर्णा पांडेय ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र सरकार की मिशन शक्ति कार्यक्रम को शक्ति दे रहा है। जिसका उद्देश्य सुरक्षा, सामना व स्वालंबन है। संस्था के कार्यक्रम उसी की तरफ अग्रसर है। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला समन्वयक, नीरू पाठक, काउंसलर अंकित जायसवाल, निखार संस्थान की डॉ माधुरी साहू, आयोजक संस्था के प्रतिनिधि रमेशचंद्र गुप्ता, सुधांशु द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *