विश्व थैलीसीमिया दिवस पर शिविर में 26 ने किया रक्तदान

    विश्व थैलीसीमिया दिवस पर शिविर में 26 ने किया रक्तदान
फोटो परिचय-  शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सक्षम प्राणदा प्रकोष्ठ, सक्षम की जिला इकाई एवं सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानस रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी किड्स केयर स्कूल की प्रिंसिपल गीतांजलि सिंह एवं राष्ट्रपति अवॉर्डी व प्राथमिक स्कूल अस्ती की प्रिंसिपल आसिया फारुकी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में उपस्थित युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उत्कृष्ट काउंसलिंग एवं जागरूकता के परिणामस्वरूप सक्षम के चरैवेति आयाम के प्रांत प्रमुख धीरेन्द्र गुप्त, गीतांजलि सिंह व अन्य प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रथम बार रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। शिविर में 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में मो0 बशीर, शिव बहादुर, योगेश कुमार, मनीष कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सक्षम के जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, युवा आयाम प्रमुख नवीन सिंह चौहान, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक प्रवेश अवस्थी, सचिन प्रभाकर, मोहम्मद आलम, गीतांजलि सिंह, हितेंद्र सिंह, जितेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र गुप्ता, शोएब हुसैन, मोहम्मद अली, अनुज कुमार, तुषार श्रीवास्तव, मुकेश भारती, गोलू, दीपराज गुप्ता, अरविंद, योगेंद्र, विजय सिंह, रोहित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों एवं मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करे। रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को भी सशक्त बनाता है। अंत में पियूष द्विवेदी, गुरमीत सिंह बग्गा, सीताराम सिंह चौहान ने चिकित्सकीय टीम डॉक्टर कैलाश पटेल, अमन यादव, अनामिका, अनुस, अंजलि, विष्णु व सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *