गर्मी के मौसम में भी सर्दी जैसा हो रहा एहसास एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मई माह में जहां आमतौर पर तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है, वहीं इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं तथा बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से लोगों को सर्दी जैसा एहसास हो रहा है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का असर काफी कम हो गया है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है और कई लोग पंखे तक बंद रखने को मजबूर हैं। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अचानक बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव फसलों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है। वहीं शहर के लोगों ने भी गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रुख में बदलाव के कारण तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना जताई जा रही है। —————————————— पीएम राष्ट्रीय शिक्षुता मेला ग्यारह को एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में 11 मई को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले व प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में आईटीआई/कौशल विकास प्रमाण पत्र धारक/डिप्लोमा/हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। मेला प्रातः 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। छात्र-छात्रायें अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लायें। मेले में बारह बजे तक पंजीकरण अवश्य करा लें। मेला पूर्णतः निःशूल्क है। —————————————— प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत अल्पकालीन प्रशिक्षण (एसटीटी प्रशिक्षण) के कोर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिसटेन्ट हेतु निदेशालय से बैच बनाने हेतु निर्देशित किया है। उक्त कोर्स में निःशुल्क प्रवेश हेतु इच्छुक महिला, पुरूष एवं दिव्यागजन अभ्यर्थी संस्थान कार्यालय में नीतीश कुमार मो० 8929488483 से 09 एवं 10 मई को सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। उक्त कोर्स हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। —————————————— दरवेशाबाद में बारह को लगेगा कैंप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी द्वारा दूरभाष के जरिए दिये गये निर्देश के क्रम में विधान सभा बिन्दकी के ग्राम पंचायत दरवेशाबाद विकास खण्ड मलवां में 12 मई को ग्रामीणों की समस्याओं के निदान एवं कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किये जाने हेतु कैम्प लगाकर आवश्यक अभिलेखों आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने तथा कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसलिए 12 मई को ग्राम पंचायत दरवेशाबाद में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु व जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन कराये जाने हेतु कैम्प आयोजित कराने के साथ-साथ सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने स्तर से निर्देशित करें। ————————————–
फांसी लगाकर किशोर ने जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम सरवनपुर निनौरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सरवनपुर निनौरा गांव निवासी मारूफ बेग की पुत्र औन बेग जो कई सालों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताते हैं कि गुरूवार की देरशाम उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में दादा फिरोज ने दी। —————————————— ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हमीरपुर जनपद के ग्राम डुडेरा को समीप सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला को ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जहानाबाद के जनपद के कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव निवासी स्व0 शिव सिंह पत्नी रामदुलारी शादी ब्याह मेें बर्तन धोेने का काम करती थी। बताते हैं कि वह पुत्र अजय कुमार के साथ हमीरपुर जनपद के गांव डुडेरा जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। जिससे तार टूटकर महिला के गले में जा फंसा और चालक ट्रक लेकर काफी दूर तक घसीटता ले गया। जिससे महिला की मौके ही पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। —————————————— संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम डोडियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार डोडियापुर गांव निवासी यशवन्त लाल का पुत्र राजकरन शराब पीने का आदी था। बताते है कि गुरूवार की शाम उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिस पर उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक का भाई नन्दलाल ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और कल शाम उसने शराब के साथ जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। ————————————– अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेरागढीवा में चार मई को अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। 72 घन्टे बाद जब शव की शिनाख्त नहीं हो पायी तो शुक्रवार को मृतक का पोस्ट मार्टम करा पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। —————————————– ट्रैक्टर की टक्कर से आधा दर्जन सवार घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनुपर थाना क्षेत्र के ग्राम गुदौरा में शुक्रवार की सुबह टैªक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार लगभग आधा दर्जन सवारी घायल हो गयी। गंभीर रूप से घायल महिला व वृद्ध को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज कर घर वापस भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग गुदौरा गांव के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में ठक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा में बैठे माता बदन का 68 वर्षीय पुत्र अमृत लाल निवासी नरौली थाना हुसैनगंज व किशनपुर थाने के जगतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी सहित आधा दर्जन सवारी घायल गयी। गंभीर रूप से घायल दोनो घायलों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। —————————————— पति को पीट मांग रही तलाक, बच्चों को लेकर फुर्र एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी द्वारा पति की पिटाई कर तलाक मांगने और तलाक न मिलने पर तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से फरार होने का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि समाचार पत्र वारयल वीडीओ की पुष्टी नहीं करता है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट का एक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका निकाह आठ साल पूर्व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेटी गांव की रहने वाले अफसाना कुरैशी से हुआ था और शादी के एक साल बाद तक सब कुछ अच्छा चलता रहा लेकिन शादी के एक साल बाद आपस में विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई और तीन महीने बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस के सामने समझौते के बाद अपने पति के साथ रहने लगी लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद चलता रहा और इतना ही नहीं पत्नी आए दिन उससे मारपीट कर तलाक की मांग करती थी। जब उसने तलाक देने से इंकार कर दिया तो महिला घर छोड़कर फरार हो गई और अपने साथ तीनों मासूम बच्चों को साथ ले गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि महिला घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। वहीं घर से निकलते समय महिला बच्चों को लेकर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो महीने पहले भी पति की पिटाई कर महिला तलाक मांग रही थी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी ओर पीड़ित ने अपने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति सज्जाक ने थाना कोतवाली में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और वायरल वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।