संत रविदास भातृ कलश यात्रा का रिंकू लोहारी ने किया स्वागत

 संत रविदास भातृ कलश यात्रा का रिंकू लोहारी ने किया स्वागत
– उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आहवान
फोटो परिचय-  कलश यात्रा का स्वागत करते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली बनारस के सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ भातृ कलश यात्रा का हुसैनगंज विधानसभा के मंडल हुसैनगंज पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने स्वागत किया। उन्होने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आहवान किया।


मंडल हुसैनगंज के संयोजक पूर्व प्रमुख राम सजीवन, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी के साथ कस्बा हुसेनगंज, सहनीपुर, गोवर्धनपुर, जमरावां में कलश की पूजा-अर्चना व महाराज संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी गांवों में ढोल बाजे के साथ रथ का स्वागत हुआ। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रिंकू लोहारी ने कलश यात्रा में ग्रामीणों को बताया कि संत रविदास जी प्रत्येक कार्य व भजन कीर्तन पूरे मन से करते थे।

उन्होने मन चंगा तो कठौती में गंगा के आदर्शों को अपनाया। समाज में समरसता को आगे बढ़ाया। गोवर्धनपुर गांव में ग्रामीणों के अलावा समस्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को संत रविदास जी के सिद्धांतो के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी व सीएम योगी ने संत रविदास जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होने बताया कि रथ कलश यात्रा जिले की सभी छह विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। इस मौके पर शैलेन्द्र पाल, विकास दुबे, नीसा सिंह, मीना कुमारी, राम किशोर, आशाराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *