शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त मंे अभियुक्त। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से संबंधित मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार हुसैनगंज थाने में दर्ज मु0अ0सं0 202/2026 में धारा 69/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी मोहित कुमार पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम शाहपुर कोढ़इया थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 यशकरण सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू त्रिपाठी, कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे। ——————————————-
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धाता पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को थाना धाता पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 69/108/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुभाष कुमार राजपूत पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम नौलिया माफी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 23 अगस्त को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी किशनपुर थाना धाता उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल दीपू व अनवरूल हसन शामिल रहे।——————————————–
महिला समेत तीन नेफांसी लगाकर दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत बीते 24 घन्टो के अंतराल में महिला समेत तीन लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खंडे देवर गांव निवासी नफीस की पत्नी अलीशा उर्फ निशा ने घर के अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिचकी रहिमापुर गांव निवासी जयकरन का 31 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि बहू प्रेमलता से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुयी थी। जिसको लेकर पुत्र ने घटना को अंजाम दे दिया। इसी तरह खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी फखरूल रहमान का 66 वर्षीय पुत्र शबिर हसन ने मानसिक तनाव के चलते घर के आंगन में जाल में रस्सी का फन्दा डाल कर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ——————————————–
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर इजुरा बुजुर्ग में बुआ की तेरहवीं में गये 25 वर्षीय युवक रविवार की सुबह फर्राटा पंखा की चपेट में आ जाने से मौके में पर ही उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्व0 शिव भूषण का पुत्र अनूप बुधवार को अपनी मृतक बुआ राजकली के तेरहवीं में गया था। बताते है कि रविवार की सुबह लगभग 8 बजे फर्राटा पंखा घुमाते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।