एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकली रैली

   एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकली रैली
– सीएमओ व पूर्व सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो परिचय- रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते सीएमओ व पूर्व सांसद।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। एचआईवी-एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुरू हुई रैली को सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार व एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला अस्पताल चौराहा होते हुए जिला क्षयरोग केंद्र पहुंची, जहां इसका समापन जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस दौरान लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक रहने और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देने का संदेश दिया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से बचाव के लिए सही जानकारी का प्रसार करना है। उन्होंने रैली में शामिल डायट से आए छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र, जनकल्याण महासमिति के अजय चौहान, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत नारायण, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मो. हसीब, मो. नसीम, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर मो. फैज, पीपीएम राकेश, भक्तदास व कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *