घायल मासूम को न्याय दिलाने के लिए नानी ने पूर्व विधायक व एसपी से लगाई गुहार

  कुर्सी लाने से इनकार पर शिक्षक ने छात्र का सिर फोड़ा
– घायल मासूम को न्याय दिलाने के लिए नानी ने पूर्व विधायक व एसपी से लगाई गुहार
फोटो परिचय-  पूर्व विधायक व एसपी को घायल मासूम संग शिकायती पत्र देने आईं महिलाएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा निवासी भानमती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा तीन के छात्र के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भानमती ने बताया कि उनका नाती अर्पित राम प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर, मिठनपुरा में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक रंजीत छोटे-छोटे बच्चों से जबरन काम कराते हैं। अर्पित से भी अक्सर काम कराया जाता था। आरोप है कि शिक्षक ने उससे कुर्सी लाने को कहा। कई बार कुर्सी लाने के बाद जब बच्चे ने दोबारा कुर्सी लाने से इनकार कर दिया, तो शिक्षक गुस्से में आ गए और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में बच्चे का सिर फट गया। घायल अवस्था में घर पहुंचे अर्पित ने अपनी नानी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भानमती विद्यालय पहुंचीं, जहां आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने मामले में दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सदर विधायक व देवीगंज वार्ड पार्षद सुनील गुप्ता को भी शिकायती पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया व न्याय दिलाये जाने की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *