जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी ने डीएम को सौंपा पत्र
जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी ने डीएम को सौंपा पत्र
गौतमनगर नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप
– जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी ने डीएम को सौंपा पत्र
फोटो परिचय- (8) पत्रकारों को जानकारी देते प्रमुख समाजसेवी एसपी शुक्ला। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जल निकासी की समस्या को दूर कराए जाने के लिए आईटीआई रोड स्थित गौतमनगर नाले को पक्का निर्माण कराने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
डीएम को पत्र सौंपने के बाद जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी एसपी शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि आईटीआई रोड गौतमनगर में स्थित बड़े नाले का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने जल निकासी की समस्या को देखते हुए नाले के दोनों ओर बने पक्के निर्माण को गिरवाकर चौड़ा कराया था। जिससे बड़ा पक्का नाला बन सके, लेकिन वर्तमान में नगर पालिका व ठेकेदार मिलकर गलत लाभ लेकर साजिश के तहत नाले को सकरा नाली का रूप देकर बीचो-बीच न बनाकर पूरब की तरफ से बना रहे हैं जो सरासर गलत है। ऐसा नाला निर्माण होने से पूरा पानी नहीं निकल पाएगा जिससे बगल पूरब की ओर स्थित जनपद सेवा संस्थान में भारी नुकसान होने की संभावना है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया कि आईटीआई रोड गौतमनगर स्थित बड़े नाले को उसी प्रकार दोनों तरफ मकानों के पास से आरसीसी दीवार खड़ी कर पक्का बनाया जाए जिससे वहां का पानी आसानी से निकल सके।