व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले गुड्डन को किया गिरफ्तार

     व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले गुड्डन को किया गिरफ्तार
– अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्येक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में आज कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

गौरतलब हो कि 09 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र महोखर के रहने वाले संजीव कुमार द्वारा सूचना दी गई कि 07 अक्टूबर 2026 को अज्ञात लोगों द्वारा उसके भतीजे भोला उर्फ दर्शन पुत्र जगनन्दन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी । सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीमों का गठन कर घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की गई । इसके साथ ही अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की गई । इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे थाना कोतवाली देहात से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम वह मृतक के साथ शराब का सेवन कर रहा था । इसी दौरान शराब के नशे में मामूली विवाद होने पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर मृतक की हत्या कर दी । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । हत्या की घटना का सफल अनावरण करने करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा को 10,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोविन्द उर्फ गुड्डन पुत्र बृजमोहन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *