सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को बांटा पोषण आहार
सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को बांटा पोषण आहार
सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को बांटा पोषण आहार
– नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित, मरीजों को दी जानकारी
फोटो परिचय- टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित करते डा. अशोक कुमार। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत पथरकटा चौराहा स्थित नेशनल पैथोलॉजी में पांच टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पैथोलॉजी संचालक अफसर सिद्दीकी ने मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया। टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग के लिए अफसर सिद्दीकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थित मरीजों व लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी आना, बुखार रहना, रात में पसीना आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द, वजन कम होना, भूख न लगना तथा गर्दन में गांठ होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करानी चाहिए। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर सरकारी अस्पताल से निःशुल्क उपचार शुरू कराना चाहिए। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहायता के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब फेस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद निर्धारित धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है। कार्यक्रम में राजेश सोनी, भक्तदास, कमलेश, जितेंद्र राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।