रेडक्रास सोसाइटी ने कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

   नवरात्रि पर कन्या पूजन कर बच्चियों को बांटी सामग्री
– रेडक्रास सोसाइटी ने कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
फोटो परिचय- कन्याओं को सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नवरात्रि पर्व पर बुधवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सपुर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी कन्याओं को तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें फल, बिस्कुट सहित खाद्य सामग्री, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, रुमाल एवं दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। बच्चियां उत्साहपूर्वक जोर से बोलो जय माता दी, प्रेम से बोलो जय माता दी के जयकारे लगाती रहीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन के साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या राधिका मिश्रा, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्य वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *