टाट-पट्टी पर पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

 टाट-पट्टी पर पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

गूगल से लिया गया चित्र
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच कई स्कूलों की तस्वीर आज भी नहीं बदली है। यहां पढ़ने वाले बच्चे डेस्क-बेंच के अभाव में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। गंगा कटरी व बीहड़ क्षेत्र के विद्यालयों में फर्नीचर की कमी के चलते बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है। सर्दियों का मौसम नजदीक आने के साथ ही उनकी मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। ठंडे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करना बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।
हैरानी की बात यह है कि अधिकांश विद्यालयों के लिए फर्नीचर खरीदने का बजट जारी होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद स्कूलों तक डेस्क-बेंच नहीं पहुंच पाना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच बच्चों को अब भी जरूरी संसाधनों का इंतजार करना पड़ रहा है। अभिभावकों व शिक्षकों की निगाहें अब जिम्मेदार विभाग पर टिकी हैं। सवाल यह है कि जब बजट जारी हो चुका है और टेंडर भी हो गए हैं, तो फर्नीचर की आपूर्ति में देरी क्यों हो रही है। विभाग कब तक विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराएगा। बीईओ रजनीश ने बताया कि शासन से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही बच्चों को सभी स्कूलों में बेंच कुर्सी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *